(मुसलमानों) तुम्हारे यार-ओ-मददगार तो अल्लाह, उसके रसूल और वे ईमान वाले हैं जो इस तरह नमाज़ क़ायम करते और ज़कात अदा करते हैं कि वे (दिल से) अल्लाह के आगे झुके हुए होते हैं। (आसान तर्जुमतुल क़ुरआन)
एक शख़्स ने फ़ज़ल बिन रबी' के नाम का एक फ़र्ज़ी (जाली) ख़त लिखा, जिसमें अपने लिए एक हज़ार दीनार का हुक्म जारी करके दस्तख़त (हस्ताक्षर) किए गए थे। वह शख़्स ख़त लेकर फ़ज़ल बिन रबी' के ख़ज़ांची (कैशियर) के पास पहुँचा। उसने ख़त पढ़ लिया मगर उसे कोई शक नहीं हुआ। वह उसे एक हज़ार दीनार सौंपने ही वाला था कि...