मुहक्कक मसाला

इक़ामत के जवाब का तरीक़ा

जिस तरह ज़बान से अज़ान का जवाब देना मुस्तहब है, उसी तरह इक़ामत का जवाब देना भी मुस्तहब है। मुकब्बिर जो कलमा कहे, जवाब देने वाला भी वही कलमा कहे, अलबत्ता "हय्या अलस-सलाह" और "हय्या अलल-फ़लाह" में "ला हौला वला क़ुव्वता इल्ला बिल्लाह" कहे, और "क़द क़ामतिस-सलाह" के जवाब में "अक़ामहल्लाहु व अदामहा" कहे। हम सबको इसका ख़ास एहतेमाम करना चाहिए, न यह कि इक़ामत के वक़्त इधर-उधर की बातों में मशग़ूल हों। (अहम मसाइल/जि:६/पृ:५२)

महिला का स्थान: इस्लाम से पहले और बाद में
लेख

महिला का स्थान: इस्लाम से पहले और बाद में

यूनानी कहते हैं कि औरत सांप से ज़्यादा ख़तरनाक है। सुक़रात का कहना था कि औरत से ज़्यादा और कोई चीज़ दुनिया में फ़ित्ना व फ़साद (अराजकता और अशांति) की नहीं। बोना विट्टियर का क़ौल है कि औरत उस बिच्छू की मानिंद (तरह) है जो डंक मारने पर तुला रहता है। युहन्ना (जॉन) का क़ौल है कि औरत शर (बुराई) की ब...