एक बूढ़ा आदमी तरबूज बेच रहा था। उसने बोर्ड पर लिख रखा था:
3...
Ummah Post
26 June, 2025

एक बूढ़ा आदमी तरबूज बेच रहा था। उसने बोर्ड पर लिख रखा था:

30 रुपये का एक तरबूज

100 रुपये के तीन

इतने में एक नौजवान आया जो पढ़ा-लिखा लग रहा था। उसने पहले 30 रुपये का एक तरबूज खरीदा, फिर 30 रुपये का दूसरा तरबूज खरीदा, इस तरह अलग-अलग करके तीसरा भी 30 रुपये में खरीदा।

जाते-जाते वह बूढ़े की तरफ मुड़ा और कहने लगा:

"शायद आपको पता नहीं चला, लेकिन देखिए मैंने अलग-अलग करके तरबूज खरीदा और 10 रुपये बचा लिए। शायद यह कारोबार वगैरह आपके बस की बात नहीं। आप अपने लिए कोई और काम देखें।"

बूढ़ा मुस्कुराते हुए बोला:

"आप जैसे कई नौजवान रोज़ आते हैं। उन्हें ज़रूरत सिर्फ एक तरबूज की होती है, लेकिन एक की जगह तीन-तीन खरीदते हैं और जाते हुए यही मशविरा (सलाह) देते हैं!" 😂😂

Share this article
राजा, वज़ीर और तीन सवाल
लेख

राजा, वज़ीर और तीन सवाल

एक मर्तबा एक बादशाह ने अपने वज़ीर को आधी सल्तनत देने को कहा, लेकिन साथ में कुछ शर्तें भी आयद (लागू) कीं। वज़ीर ने लालच में आकर शर्तें जानने की दरख़्वास्त की। बादशाह ने शर्तें ३ सवालों की सूरत में बताईं। सवाल नंबर (१): दुनिया की सबसे बड़ी सच्चाई क्या है? सवाल नंबर (२): दुनिया का सबसे बड़ा धोखा...