एक बच्चा अपने दोनों हाथों में एक-एक सेब लिए खड़ा था।

पिता...
Ummah Post
28 August, 2025

एक बच्चा अपने दोनों हाथों में एक-एक सेब लिए खड़ा था।

पिता ने कहा:

"बेटा, एक सेब मुझे दे दो?"

बेटे ने सुनते ही सेब को अपने दांतों से काट लिया। इससे पहले कि पिता कुछ बोलते, उसने दूसरा सेब भी काट लिया।

अपने बेटे की इस हरकत पर पिता का दिल धक से रह गया और मुस्कान उनके चेहरे से गायब हो गई।

तभी बेटे ने अपने दाएं हाथ वाला सेब आगे बढ़ाते हुए कहा, "अब्बू, यह लीजिए, यह ज़्यादा मीठा है!"

हम कभी-कभी पूरी बात और मामले को समझने की कोशिश नहीं करते, सारी गलतफहमियाँ इसी से पैदा होती हैं और यही खराबी की असल वजह है...

Share this article
हज़रत तल्हा के इस्लाम क़बूल करने का दिलचस्प वाक़िया
लेख

हज़रत तल्हा के इस्लाम क़बूल करने का दिलचस्प वाक़िया

हज़रत तल्हा (रज़ियल्लाहु अन्हु) अपना इस्लाम क़बूल करने का वाक़िया (घटना) बयान करते हुए फ़रमाते हैं कि: एक मर्तबा मैं बुसरा (بصری) के बाज़ार और मेले में मौजूद था, वहाँ एक पादरी अपने गिरजाघर की ऊपरी मंज़िल (बालो-ख़ाने) में रहता था। उसने एक दिन मेरे सामने लोगों से कहा, "इस बाज़ार और मेले वालों से पूछो...