अस्सलामू अलैकुम

इस्लामी इतिहास
किस्त (एपिसोड) नंबर 2...
Ummah Post
8 October, 2024

अस्सलामू अलैकुम

इस्लामी इतिहास

किस्त (एपिसोड) नंबर 2

ज़मीन व आसमान की पैदाइश (उत्पत्ति)

अल्लाह तआला ने पूरी कायनात (सृष्टि) और इसकी तमाम चीज़ों को बेमिसाल पैदा किया है। क़ुरआन मजीद में ज़मीन और आसमान की पैदाइश का ज़िक्र कई जगहों पर आया है और कुछ जगहों पर साफ़ तौर पर (صراحت کے ساتھ) बयान किया गया है कि किसे कितने दिनों में पैदा किया गया है। इन सभी आयतों को सामने रखने के बाद पता चलता है कि पहले ज़मीन का माद्दा (तत्व/पदार्थ) तैयार किया गया और वह अभी इसी हालत में था कि आसमान के माद्दे को धुएं की शक्ल में बनाया गया, फिर ज़मीन को मौजूदा शक्ल व सूरत पर फैलाया गया और साथ ही इसकी तमाम चीज़ें पैदा की गईं, इसके बाद सातों आसमानों को बनाया गया। इस तरह ज़मीन व आसमान और उनके बीच की चीज़ें वजूद (अस्तित्व) में आईं। यह सारा काम कुल छह दिनों में मुकम्मल (पूरा) हो गया। ख़ुद अल्लाह तआला क़ुरआन मजीद में फ़रमाता है: "हम ने ही ज़मीन व आसमान और उनके बीच की चीज़ों को छह दिन में पैदा किया है, और हमें उनकी पैदाइश में थकान का कोई एहसास न हुआ।" (सूरह क़ाफ़: 38)।

Share this article
क्या पत्नी पर सास की सेवा करना वाजिब (अनिवार्य) है?
लेख

क्या पत्नी पर सास की सेवा करना वाजिब (अनिवार्य) है?

शेख मोहम्मद रावी से एक औरत ने सवाल पूछा कि उनके शौहर की वालिदा (माँ) बीमार रहती हैं। शौहर तक़ाज़ा (मांग) करता है कि मैं उनकी माँ की ख़िदमत (सेवा) करूँ और मुझसे यह सब नहीं होता। क्या मुझ पर शौहर की माँ की ख़िदमत वाजिब (अनिवार्य) है? शेख ने जवाब दिया, "नहीं, तुझ पर शौहर की माँ की ख़िदमत हरगिज़ वाजि...