एक मां अपने नशेड़ी बेटे के साथ बैठी है और इंतजार कर रही है क...
Ummah Post
17 November, 2024

एक मां अपने नशेड़ी बेटे के साथ बैठी है और इंतजार कर रही है कि कब उसका नशा उतरे और वह उसे घर लेकर जाए।

बानो कुदसिया ने क्या खूब कहा है कि अगर किसी के सात बेटे हुए, 6 जन्नत (स्वर्ग) में गए और सातवां दोज़ख़ (नरक) में गया, तो मां को जन्नत में तलाश मत करना,

"वह सातवें के साथ दोज़ख़ में मिलेगी"

क्योंकि छह बेटे तो आराम और सुकून से हैं, लेकिन मां का चैन और करार उस सातवें के पास होगा।

अल्लाह मेरी और आप सबकी माताओं को सलामत रखे। आमीन!

Share this article
शीशे से दीवार तक
लेख

शीशे से दीवार तक

एक महिला कहती हैं: एक दिन मैं अपने घर की सफ़ाई कर रही थी, इतने में मेरा बेटा आया और शीशे का एक नायाब तोहफा (शाहकार) गिरा दिया और वह टूट गया। मैं उससे बहुत नाराज़ थी क्योंकि यह बहुत महंगा था, मेरी मां ने मुझे दिया था, मैं इसे पसंद करती थी और इसे संभालकर रखना चाहती थी। मैंने गुस्से में उसे बुलाया और...