एक शख़्स ने इमाम इब्राहीम बिन अदहम रहमतुल्लाह अलैह से अर्ज़ किया:
"मैं रात को नमाज़ (तहज्जुद) नहीं पढ़ पाता हूँ, इसलिए मुझे कोई दवा तजवीज़ (बता) कर दें।"
उन्होंने कहा:
"दिन में अल्लाह की नाफ़रमानी न करो, वह तुम्हें रात को अपने सामने खड़ा करेगा; क्योंकि तुम्हारा रात को उसके सामने खड़ा होना, सबसे बड़े एज़ाज़ (सम्मान) में से है; और नाफ़रमान इस इज़्ज़त का मुस्तहिक़ (हक़दार) नहीं है!"
— इमाम इब्राहीम बिन अदहम रहमतुल्लाह अलैह
(फ़स्लुल ख़िताब फ़िल-ज़ुहदि वर-रक़ा'इक़ि वल-आदाब: 9/400)