*शेख़ुल इस्लाम ♥*
शेख़ुल इस्लाम पूरे इस्लामी जगत की सबसे बड़ी विद्वान (एल्मी) शख़्सियत को कहा जाता है।
सबसे पहले यह उपाधि (लक़ब) सातवीं शताब्दी के मुहद्दिस (हदीस विद्वान) और एक प्रकांड विद्वान "शेख़ुल इस्लाम अल्लामा इब्ने तैमिया रहमतुल्लाह अलैह" को दी गई थी।
इसके बाद दूसरी बार निकट अतीत में दारुल उलूम देवबंद के शेख़ुल हदीस और जमीअत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष "शेख़ुल इस्लाम हज़रत मौलाना हुसैन अहमद मदनी रहमतुल्लाह अलैह" को इस उपाधि से नवाज़ा गया था।
जबकि वर्तमान में "शेख़ुल इस्लाम हज़रत मौलाना मुफ़्ती मुहम्मद तक़ी उस्मानी साहब" को इस उपाधि से सम्मानित किया गया है।
अल्लाह तआला हज़रत का साया लंबे समय तक हमारे सरों पर क़ायम व दायम फ़रमाए, आमीन।