एक दिन एक शख्स ने अपनी बीवी से पूछा: मोहब्बत किसे कहते हैं?...
Ummah Post
3 April, 2025

एक दिन एक शख्स ने अपनी बीवी से पूछा: मोहब्बत किसे कहते हैं?

बीवी ने कहा: "माझी (अतीत) में लोग मोहब्बत में क़ुर्बानी देते थे और हाल (वर्तमान) में मोहब्बत तफ़रीह (मनोरंजन) और दिललगी का ज़रिया है।"

फिर उसने पूछा: "दोस्तों के बारे में क्या ख़याल है?"

बीवी ने कहा: "माझी में हर मुश्किल घड़ी में हमारे साथ एक दोस्त होता था, जो हमारा साथ देता था। और अब हर मुश्किल घड़ी के साथ हम एक दोस्त को खो देते हैं। दोस्त हमें मुश्किल हालात में देखकर छोड़कर फ़रार हो जाते हैं।"

उसने पूछा: "रिश्तेदारों के बारे में क्या ख़याल है?"

उसकी बीवी ने कहा: "माझी में रिश्तेदार सहारा होते थे और हाल में ये हसद (ईर्ष्या) करने वाले हैं।"

सच तो यह है कि लोगों की ज़िंदगियों में बहुत कुछ बदल चुका है। मेरे ख़याल में इसकी सबसे बड़ी वजह पैसे की मोहब्बत है जो लोगों के ज़ेहनों और दिलों पर हावी है!!!💯👍🏻💞

Share this article
हज़रत इब्राहिम बिन अदहम (रह.) की छह बहुमूल्य नसीहतें
लेख

हज़रत इब्राहिम बिन अदहम (रह.) की छह बहुमूल्य नसीहतें

एक व्यक्ति आपके पास आया और अर्ज़ किया कि कुछ नसीहत फ़रमाइए। आपने फ़रमाया, "छह (6) बातें बताता हूँ, उन पर अमल करो, फिर कुछ भी करोगे तो नुक़सान न पहुँचेगा।" आपने उन छह बातों की व्याख्या इस तरह की: 1. जब गुनाह करो तो उसकी (अल्लाह पाक की) नेमत मत खाओ। दुनिया में जो कुछ भी है, वह उसी की नेमत है; क्या...