आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को दस्त (बकरी के अगले दोनों पैर) का गोश्त सबसे ज़्यादा पसंद था, उसे आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम बहुत शौक से नोश फ़रमाते थे। (किताबुन नवाज़िल / जिल्द: 16 / सफ़हा: 98)
एक बार मैं शेख हज़रत मौलाना मसीहउल्लाह ख़ान साहब रहमतुल्लाह अलैह के पास बैठा हुआ था और उस समय वहां और कोई नहीं था, केवल मैं था। इसी बीच एक आदमी आया और हज़रत से तावीज़ मांगने लगा। हज़रत ने कहा कि मैं तावीज़ नहीं दिया करता। जाओ भाई जान से ले लो! (भाई जान से मुराद हज़रत के साहबज़ादे हैं, जिन्हें छात्र...