मुहक्कक मसाला

जमाअत के वक़्त सुनन में मशग़ूल होना

जब जमाअत खड़ी हो तो सुन्नतों में मशग़ूल होना दुरुस्त नहीं, क्योंकि हुज़ूर ﷺ का इरशाद है: "जब जमाअत खड़ी हो तो फ़र्ज़ के अलावा दूसरी नमाज़ नहीं," हां अगर सुन्नत-ए-फ़ज्र की अदायगी में फ़ज्र के फ़ौत होने का अंदेशा न हो, यानी उसको इमाम के साथ एक रकअत मिल सकती है, या इमाम को क़अदा में पा सकता है, तो सुन्नत-ए-फ़ज्र अदा कर ले। (अहम मसाइल / जि: 1 / पृ: 33)

होने वाले शौहर का इम्तिहान: एक ईमान अफ़रोज़ वाक़या
लेख

होने वाले शौहर का इम्तिहान: एक ईमान अफ़रोज़ वाक़या

मेरे भाई ने मुझे अपने एक दोस्त से सुना हुआ सच्चा वाक़या सुनाया, जो मैं अपनी बहनों के लिए बतौरी नसीहत (सीख के रूप में) पेश कर रहा हूँ। मेरे एक अज़ीज़ (रिश्तेदार) पैरिस में काफ़ी समय से रह रहे हैं। वह अच्छे रोज़गार पर हैं, मगर अभी तक किसी वजह से अपना घर नहीं बसा सके थे। एक दिन वह मेरे पास आए और घर बसा...