एक सांप एक जुगनू के पीछे दौड़ने लगा।
जुगनू रुका और बोला, "क...
Ummah Post
8 June, 2025

एक सांप एक जुगनू के पीछे दौड़ने लगा।

जुगनू रुका और बोला, "क्या मैं आपसे तीन सवाल पूछ सकता हूँ?"

सांप ने कहा, "पूछो।"

जुगनू ने पूछा, "क्या मैं आपके भोजन का हिस्सा हूँ?"

सांप ने कहा, "नहीं।"

जुगनू ने पूछा, "क्या मैंने आपको कोई नुकसान पहुँचाया है?"

सांप ने कहा, "नहीं।"

जुगनू ने पूछा, "फिर आप मुझे क्यों खत्म करना चाहते हैं?"

सांप ने जवाब दिया, "क्योंकि मैं तुम्हें चमकते हुए नहीं देख सकता।"

कहानी की सीख:

कुछ लोगों को आपको नीचा दिखाने के लिए किसी वजह की ज़रूरत नहीं होती, वे बस आपका चमकना बर्दाश्त नहीं कर सकते...

यह एक कड़वा सच है। 💯

Share this article
कुत्तों के लिए कुर्बानी न कीजिए खुदारा...!! (ईद-उल-अज़हा की एक झकझोर देने वाली कहानी)
लेख

कुत्तों के लिए कुर्बानी न कीजिए खुदारा...!! (ईद-उल-अज़हा की एक झकझोर देने वाली कहानी)

यह घटना एक मध्यमवर्गीय परिवार से जुड़ी है। एक पिता की दास्तान सुनिए जो कुर्बानी करने में असमर्थ है। "बाबा.... बाबा .... हमें भी गोश्त मिलेगा ना?" मैंने कहा: "हाँ-हाँ, क्यों नहीं, बिल्कुल मिलेगा।" "लेकिन बाबा ....पिछली ईद पर तो किसी ने भी हमें गोश्त नहीं दिया था, अब तो पूरा साल हो गया है गो...