मल्फ़ूज़: अहले हक़ (सत्य पर चलने वालों) के विरोधियों के चेहर...
Ummah Post
16 July, 2025

मल्फ़ूज़: अहले हक़ (सत्य पर चलने वालों) के विरोधियों के चेहरों पर इल्म (ज्ञान) का नूर नहीं पाया जाता

*मल्फ़ूज़ात-ए-हकीमुल उम्मत मुजद्दिदुल मिल्लत हज़रत मौलाना मुहम्मद अशरफ़ अली थानवी रहिमहुल्लाह*

*अहले हक़ के विरोधियों के चेहरों पर इल्म का नूर नहीं पाया जाता*

इरशाद फ़रमाया कि जो लोग अहले हक़ को सब-ओ-शतम (गाली-गलौज और बुरा-भला) करते हैं, उनके चेहरों पर इल्म का नूर नहीं पाया जाता, बल्कि ख़ालिस कुफ़्फ़ार (पक्के काफ़िर) भी इतने मम्सूख़ (विकृत/बदरंग) नहीं पाए जाते जितने ये लोग हैं। इसकी वजह मैंने बतौरे लतीफ़ा (एक बारीक बात के रूप में) कही थी कि कुफ़्र फे़ल-ए-बातिन (आंतरिक कर्म) है, उसका असर छुपा रहता है और सब-ओ-शतम फे़ल-ए-ज़ाहिर (बाहरी कर्म) है, उसका असर नुमाया (ज़ाहिर) हो जाता है। अंग्रेज़ी ख़्वानों (अंग्रेज़ी पढ़े-लिखे लोगों) पर नूरे ईमान न सही मगर शान तो होती है, इनमें वह भी नहीं, ख़ुदा बचाए।

(अदबुल ऐतदाल, मवाइज़-ए-अशरफ़िया, जिल्द 2, सफ़्हा 246)

Share this article
जनरल और चरवाहा
लेख

जनरल और चरवाहा

यह 1917 की बात है, इराक के पहाड़ों में ब्रिटिश जनरल स्टैनली मौड (Stanley Maude) का सामना एक चरवाहे से हुआ। जनरल चरवाहे की तरफ मुड़े और अपने अनुवादक से कहा, "इससे कह दो कि जनरल तुम्हें एक पाउंड देगा, बदले में तुम्हें अपने कुत्ते को ज़बह (काटना) करना होगा।" कुत्ता चरवाहे के लिए बहुत महत्वपूर्ण होत...