#सोशल_मीडिया_का_आशिक

चूना लगा रहा है (धोखा दे रहा है) मोह...
Ummah Post
5 October, 2024

#सोशल_मीडिया_का_आशिक

चूना लगा रहा है (धोखा दे रहा है) मोहब्बत के नाम पर;

उल्लू बना रहा है मोहब्बत के नाम पर।

फूलों के रस के शौक़ में बेताब सा भँवरा;

चक्कर चला रहा है मोहब्बत के नाम पर।

इल्म व अदब (ज्ञान और साहित्य) के जाल को लफ़्ज़ों में ढाल कर;

बातों में ला रहा है (फ़ँसा रहा है) मोहब्बत के नाम पर।

ख़्वाहिश (वासना) की बेलगाम सवारी पे बैठ कर;

दोज़ख़ (नरक) को जा रहा है मोहब्बत के नाम पर।

बातिल (झूठे) तसव्वुरात लिए जाग जाग कर;

ख़ुद को थका रहा है मोहब्बत के नाम पर।

दिल को असीर-ए-नफ़्स (इच्छाओं का ग़ुलाम) किया जान बूझ कर;

अब तिलमिला रहा है मोहब्बत के नाम पर।

क़ल्बी सुकूँ (दिल का चैन) गँवा के मोहब्बत के शौक़ में;

हँस कर हँसा रहा है मोहब्बत के नाम पर।

नाजाएज़ व हराम है दीन-ए-मुबीन (स्पष्ट धर्म/इस्लाम) में;

लज़्ज़त (आनंद) जो पा रहा है मोहब्बत के नाम पर।

- हुदहुद इलाहाबादी

Share this article
शासक हो तो ऐसा! मदायन के गवर्नर हज़रत सलमान फ़ारसी की बेमिसाल सादगी
लेख

शासक हो तो ऐसा! मदायन के गवर्नर हज़रत सलमान फ़ारसी की बेमिसाल सादगी

हज़रत सलमान फ़ारसी (रज़ि.) एक बहुत महान सहाबी (पैगंबर के साथी) थे। सभी सहाबा इकराम में उन्होंने सबसे लंबी उम्र पाई थी। वह सभी लोगों की सेवा करते थे और बहुत ही सादा जीवन व्यतीत करते थे। हज़रत उमर (रज़ि.) ने अपने शासनकाल के दौरान उन्हें मदायन शहर का गवर्नर बना दिया था; लेकिन हज़रत सलमान फ़ारसी की सादग...