कड़वी हकीकत — एक सबक सिखाने वाली बात:
एक चूहे ने हीरे को नि...
Ummah Post
14 November, 2025

कड़वी हकीकत — एक सबक सिखाने वाली बात:

एक चूहे ने हीरे को निगल लिया और हीरे के मालिक ने उस चूहे को मारने के लिए एक व्यक्ति से संपर्क किया, जो एक बहुत प्रसिद्ध शिकारी था।

जब शिकारी आया, तो हीरे के मालिक ने उसे बताया, "एक चूहे ने मेरा हीरा निगल लिया है। आप मेरा हीरा ढूँढ दीजिए, मैं आपको इनाम दूँगा।"

शिकारी जब चूहे को मारने के लिए पहुँचा, तो उसने देखा कि वहाँ एक हज़ार से ज़्यादा चूहे इकट्ठा थे। लेकिन एक चूहा सब से अलग और ऊँचा बैठा हुआ था। शिकारी ने सबसे अलग बैठे चूहे को देखा और उसे मार डाला। मालिकान हैरान थे कि यह वही चूहा था जिसने हीरा निगला था! हीरे के मालिक ने पूछा, "आपको कैसे पता चला कि यह वही चूहा था?"

शिकारी ने जवाब दिया, "बहुत आसान है। जब कम-ज़र्फ़ (ओछी मानसिकता वाले) लोग अमीर हो जाते हैं या समाज में कोई मुक़ाम पा लेते हैं, तो वे दूसरों के साथ मेल-मिलाप करना छोड़ देते हैं।"

Share this article
घी चोर नौकर
लेख

घी चोर नौकर

एक व्यक्ति एक किराने की दुकान पर नौकरी करता था। वह किसी न किसी बहाने दुकान से कुछ न कुछ चोरी करता रहता था। दुकान का मालिक बहुत ही खुशमिज़ाज (अच्छे अख़्लाक़ वाला) और ईमानदार इंसान था। वक़्त गुज़रता गया और दस-बारह साल बीत गए। अल्लाह ने मालिक को खूब बरकत दी और उसकी दुकान शहर की सबसे बड़ी दुकान बन गई...