एक कुम्हार मिट्टी से कुछ बना रहा था, कि उसकी बीवी ने पास आकर...
Ummah Post
9 November, 2024

एक कुम्हार मिट्टी से कुछ बना रहा था, कि उसकी बीवी ने पास आकर पूछा, "क्या कर रहे हो?"

👈 कुम्हार बोला, "हुक्के की चिलम बना रहा हूँ। आज कल बहुत बिक रही है, कमाई अच्छी हो जाएगी।"

👈 बीवी ने जवाब दिया, "ज़िंदगी का मक़सद सिर्फ़ कमाई का ज़रिया ही तो नहीं, कुछ और भी है। तुम मेरी मानो..."

👈 "आज सुराही (घड़ा) बनाओ। गर्मी है, वह भी खूब बिकेगी, मगर साथ ही साथ लोगों की प्यास बुझाने के काम भी आएगी।"

👈 कुम्हार ने कुछ सोचा, और मिट्टी को नए रूप में ढालना शुरू किया। तो अचानक मिट्टी ने पूछा, "यह क्या कर रहे हो? मेरा रूप बदल दिया, क्यों?"

👈 कुम्हार ने जवाब दिया, "मेरी सोच बदल गई है। पहले तुम्हारे पेट में आग भर रहा था, अब पानी भरेगा, और मख़लूक़-ए-ख़ुदा (अल्लाह की मख़लूक़) नफ़ा (लाभ) हासिल करेगी।"

👈 मिट्टी बोली, "तुम्हारी तो सिर्फ़ सोच बदली है, मेरी तो ज़िंदगी बदल गई है! मैं तकलीफ़ से निकल कर आसानी में आ गई हूँ।"

👈 आप सोच बदलिए, ज़िंदगी ख़ुद-ब-ख़ुद बदल जाएगी।

Share this article
अमेरिकी इतिहास की एक अजीब खुदकुशी
लेख

अमेरिकी इतिहास की एक अजीब खुदकुशी

रोनाल्ड ओबुस नाम के व्यक्ति ने खुदकुशी करनी चाही तो सबसे आसान तरीका इस्तेमाल किया और वह यह कि उस इमारत से छलांग लगा दे जिसमें वह रहता था। उसने इमारत की दसवीं मंजिल से छलांग लगा दी और अपनों के लिए एक खत छोड़ा जिसमें उसने खुदकुशी की वजह यह बताई कि वह जिंदगी से मायूस (निराश) हो गया था। लेकिन 23 मार्...