शेख़-उल-इस्लाम हज़रत मुफ़्ती मोहम्मद तक़ी उस्मानी (मद ज़िल्ल...
Ummah Post
10 November, 2024

शेख़-उल-इस्लाम हज़रत मुफ़्ती मोहम्मद तक़ी उस्मानी (मद ज़िल्लहुम):

---

"सीधी सी बात यह है कि अगर तुम्हारी राय दूसरे की राय से अलग है, तो तुम अपनी राय बयान कर दो कि 'मेरी राय यह है।' और दूसरे की बात सुन लो, अगर समझ में आती है तो क़बूल (स्वीकार) कर लो और अगर समझ में नहीं आती तो बस यह कह दो कि 'तुम्हारी बात समझ में नहीं आई, तुम्हारी समझ में जो आ रहा है तुम उस पर अमल कर लो, और मेरी समझ में जो आ रहा है मैं उस पर अमल करूँगा।'

बहस करने से कुछ हासिल नहीं होता; इसलिए कि बहस-ओ-मुबाहसे (वाद-विवाद) में हर शख़्स यह चाहता है कि मैं दूसरे पर ग़ालिब (हावी) आ जाऊँ, मेरी बात ऊँची रहे, और वह दूसरे को नीचा दिखाने की फ़िक्र में रहता है। इसके नतीजे में फिर हक़ (सत्य) और बातिल (असत्य) में अंतर बाक़ी नहीं रहता, बल्कि यह फ़िक्र सवार हो जाती है कि जिस तरह भी हो बस दूसरे को नीचा दिखाना है।"

(इक़्तिबास: इस्लाही ख़ुतबात, जिल्द 10)

Share this article
पांच व्यापक तफ़सीरें (पांच जामे तफ़ासिर)
लेख

पांच व्यापक तफ़सीरें (पांच जामे तफ़ासिर)

शेख़-उल-हदीस हज़रत मौलाना मोहम्मद तक़ी उस्मानी साहब (दामत बरकातुहुम) अपनी मशहूर तस्नीफ़ "उलूम-उल-क़ुरआन" में लिखते हैं: "यह पांच तफ़सीरें (यानी तफ़सीर-ए-कबीर, तफ़सीर इब्न कसीर, तफ़सीर-ए-क़ुर्तुबी, तफ़सीर रूह-उल-मआनी और तफ़सीर-ए-कश्शाफ़) अहक़र (इस नाचीज़) के मामूली ज़ौक़ के मुताबिक ऐसी हैं कि अगर...