सैयद अताउल्लाह शाह बुखारी (रह.) से किसी ने बेटियों के हुक़ूक...
Ummah Post
11 November, 2024

सैयद अताउल्लाह शाह बुखारी (रह.) से किसी ने बेटियों के हुक़ूक़ (अधिकारों) के बारे में आम समाज की शिकायत की, तो उन्होंने फरमाया:

"हाय वो बेटियाँ! तुम जिसके हाथ में उनका हाथ दे दो, वो उफ़ किए बिना तुम्हारी पगड़ियों और दाढ़ियों की लाज रखने के लिए उनके साथ हो लेती हैं। और ससुराल में जब मायके की याद आती है, तो छुप-छुप कर रो लेती हैं। कभी धुएँ के बहाने आँसू बहा कर जी हल्का कर लेती हैं, और आटा गूंथते हुए जो आँसू बहते हैं, वो आटे में ही जज़्ब (समाहित) होकर रह जाते हैं...

मगर कोई नहीं जानता कि उस रोटी में उस बेटी के कितने आँसू शामिल हैं।

ऐ ग़ैरत मंदों (स्वाभिमानी लोगों)! इनकी क़द्र करो, ये बहुत नाज़ुक आबगीने (कांच के बर्तन/शीशे) हैं..."

हवाला (संदर्भ): महासिन-ए-इस्लाम, अंक 210

Share this article
मेरे आदरणीय पिता का घरेलू और पारिवारिक जीवन
लेख

मेरे आदरणीय पिता का घरेलू और पारिवारिक जीवन

लेखक: मौलाना मोहम्मद सईद पालनपुरी शिक्षक: जामिया अल-इमाम मोहम्मद अनवर शाह कश्मीरी, देवबंद मेरे आदरणीय पिता हज़रत मौलाना मुफ़्ती सईद अहमद साहब पालनपुरी, पूर्व शेख-उल-हदीस और सदरुल मुदर्रिसीन (प्रधान शिक्षक) दारुल उलूम देवबंद की वफ़ात (देहांत) के बाद से इस लेख को लिखने के समय तक लेख लिखने का सिल...