एक आदमी गधा गाड़ी पर शीशा रखकर ले जा रहा था कि रास्ते में खु...
Ummah Post
12 December, 2023

एक आदमी गधा गाड़ी पर शीशा रखकर ले जा रहा था कि रास्ते में खुले गटर के कारण गाड़ी पलट गई और शीशा टूट गया। वह आदमी फुटपाथ पर सिर पकड़कर बैठ गया और रोने लगा कि अब मालिक को क्या जवाब दूंगा.... आसपास के लोग भी आकर सहानुभूति और सांत्वना देने लगे। इतने में एक बुजुर्ग ने आकर सौ रुपये का नोट उस आदमी के हाथ पर रख दिया और कहा, "बेटा, मैं जानता हूँ कि इससे तुम्हारा नुकसान तो पूरा नहीं होगा, लेकिन फिर भी इसे रख लो।" उन बुजुर्ग को देखकर आसपास खड़े लोगों ने भी सौ-पचास रुपये से उस आदमी की मदद कर दी। थोड़ी ही देर में शीशे के पैसे पूरे हो गए। वह आदमी सब लोगों का शुक्रिया अदा करने लगा। उनमें से एक व्यक्ति बोला, "अगर शुक्रिया ही अदा करना है, तो उन बुजुर्ग का करो जो हमें यह राह दिखाकर चुपके से निकल गए।"

हकीकत भी यही है कि हम सब नेकी के काम करना चाहते हैं, मगर सवाल यह होता है कि पहला कदम कौन उठाए?? राह कौन दिखाए??

आइए आज हम अहद (संकल्प) करें कि हमें ही पहला कदम उठाना है और हमें ही राह दिखानी है।

☆☆☆

Share this article
दीन की सेवा और आपसी एकता (एक सीख)
लेख

दीन की सेवा और आपसी एकता (एक सीख)

लीसेस्टर (ब्रिटेन) में उलेमा-ए-किराम (विद्वानों) की एक महफ़िल में एक बार हज़रत मौलाना शाह अबरारुल हक़ हरदोई साहब (रहमतुल्लाह अलैह) ने फ़रमाया: "मान लीजिए कि इंडिया के किसी गांव में किसी भारी शरीर वाले व्यक्ति का देहांत (انتقال) हो गया। जून-जुलाई की भीषण गर्मी हो, क़ब्रिस्तान कई किलोमीटर की दूरी...