*मैं नहीं जानता कि यह किस लेखक का कारनामा है। लेकिन बेहतरीन...
Ummah Post
16 November, 2024

*मैं नहीं जानता कि यह किस लेखक का कारनामा है। लेकिन बेहतरीन है।*

अल्फ़ाज़ *लिखे* जाते हैं,

अल्फ़ाज़ *पढ़े* जाते हैं,

अल्फ़ाज़ *बोले* जाते हैं,

अल्फ़ाज़ *गढ़े* जाते हैं,

अल्फ़ाज़ *तोले* जाते हैं,

अल्फ़ाज़ *टटोले* जाते हैं,

अल्फ़ाज़ *खंगाले* जाते हैं,

... इस तरह

अल्फ़ाज़ *बनते* हैं,

अल्फ़ाज़ *सँवरते* हैं,

अल्फ़ाज़ *बेहतर* होते हैं,

अल्फ़ाज़ *निखरते* हैं,

अल्फ़ाज़ *हँसाते* हैं,

अल्फ़ाज़ *मनाते* हैं,

अल्फ़ाज़ *रुलाते* हैं,

अल्फ़ाज़ *मुस्कुराते* हैं,

अल्फ़ाज़ *गुदगुदाते* हैं,

अल्फ़ाज़ *मीठे* होते हैं

... इतना होने के बाद भी

अल्फ़ाज़ *चुभते* हैं,

अल्फ़ाज़ *बिकते* हैं,

अल्फ़ाज़ *रूठते* हैं,

अल्फ़ाज़ *चोट* देते हैं,

अल्फ़ाज़ *ताओ* देते हैं,

अल्फ़ाज़ *लड़ते* हैं,

अल्फ़ाज़ *बिखरते* हैं,

अल्फ़ाज़ *झगड़ते* हैं,

अल्फ़ाज़ *बिगड़ते* हैं

अल्फ़ाज़ *लरजते* हैं

... लेकिन

अल्फ़ाज़ कभी *मरते* नहीं

अल्फ़ाज़ कभी *थकते* नहीं

अल्फ़ाज़ कभी *रुकते* नहीं

... इसलिए

अल्फ़ाज़ से *खेलें* नहीं

बिना सोचे समझे *बोलें* नहीं

अल्फ़ाज़ का *एहतराम* करें

अल्फ़ाज़ पर *गौर* करें

अल्फ़ाज़ को *पहचान* दें

अल्फ़ाज़ को ऊँची *उड़ान* दें

अल्फ़ाज़ को *जज़्बात* दें

उनसे उनकी *बात* करें,

अल्फ़ाज़ *ईजाद* करें

... क्योंकि

अल्फ़ाज़ *क़ीमती* हैं

ज़बान से अल्फ़ाज़ *तोल* के बोलें

अल्फ़ाज़ में *धार* होती है

अल्फ़ाज़ बहुत *अच्छे* होते हैं

और

... हक़ीक़त यह है कि

अल्फ़ाज़

की

भी

अपनी

एक दुनिया🌎 है।

*अल्फ़ाज़ को*

*इज़्ज़त दें*

Share this article
एक खामोश सबक़
लेख

एक खामोश सबक़

एक शादी समारोह में, एक सज्जन अपने एक परिचित व्यक्ति के पास गए और पूछा, "क्या आपने मुझे पहचाना?" उन्होंने ध्यान से देखा और कहा, "हाँ, तुम मेरे प्राइमरी स्कूल के छात्र हो। आजकल क्या कर रहे हो?" छात्र ने जवाब दिया, "मैं भी आपकी तरह एक स्कूल टीचर हूँ। और टीचर बनने की यह इच्छा मुझमें सिर्फ़ आपकी वजह से ह...