تحفۃ البلاغہ شرح اردو دروس البلاغہ
कवर देखें

تحفۃ البلاغہ شرح اردو دروس البلاغہ

इस पुस्तक को एक क्लिक के साथ देखें। ऑनलाइन पढ़ें या ऑफलाइन पढ़ने के लिए डाउनलोड करें।

राजा, वज़ीर और तीन सवाल

राजा, वज़ीर और तीन सवाल

एक मर्तबा एक बादशाह ने अपने वज़ीर को आधी सल्तनत देने को कहा, लेकिन साथ में कुछ शर्तें भी आयद (लागू) कीं। वज़ीर ने लालच में आकर शर्तें जानने की दरख़्वास्त की। बादशाह ने शर्तें ३ सवालों की सूरत में बताईं। सवाल नंबर (१): दुनिया की सबसे बड़ी सच्चाई क्या है? सवाल नंबर (२): दुनिया का सबसे बड़ा धोखा क्या है? सवाल नंबर (३): दुनिया की सबसे मीठी चीज़ क्या है? बादशाह ने अपने वज़ीर को हुक्म दिया कि वह इन तीन सवालों के जवाब एक हफ़्ते के अंदर-अंदर बताए, ब-सूरत-ए-दीगर (अन्यथा) सज़ा-ए-मौत सुनाई जाएगी। वज़ीर ने सबसे पहले दुनिया की बड़ी सच्चाई जानने के लिए मुल्क के तमाम दानिशवरों (बुद्धिजीवियों) को जमा किया और उनसे सवालात के जवाब माँगे। उन्होंने अपनी-अपनी नेकियाँ गिनवाईं, किसी की नेकी बड़ी और किसी की छोटी निकली लेकिन सबसे बड़ी सच्चाई का पता न चल सका। इसके बाद वज़ीर ने दुनिया का सबसे बड़ा धोखा जानने के लिए कहा तो तमाम दानिशवर अपने दिए हुए फ़रेब (धोखे) का तज़किरा करते हुए सोचने लगे कि किसने किसको सबसे बड़ा धोखा दिया, लेकिन वज़ीर इससे भी मुतमइन (संतुष्ट) नहीं हुआ और सज़ा-ए-मौत के ख़ौफ़ से भेष बदलकर वहाँ से फ़रार (भाग) हो गया। चलते-चलते रात हो गई, इसी दौरान उसको एक किसान नज़र आया जो खुरपी से ज़मीन खोद रहा था। किसान ने वज़ीर को पहचान लिया, वज़ीर ने उसको अपनी मुश्किल बताई जिसे सुनकर किसान ने उसके सवालों के जवाब कुछ यूँ दिए: दुनिया की सबसे बड़ी सच्चाई मौत है। दुनिया का सबसे बड़ा धोखा ज़िंदगी है। तीसरे सवाल का जवाब बताने से पहले किसान ने कहा कि मैं अगर तुम्हारे सारे सवालों के जवाब बता दूँ तो मुझे क्या मिलेगा? सल्तनत तो तुम्हारे हाथ आएगी। यह सुनकर वज़ीर ने उसे बीस घोड़ों की पेशकश की और उसे ही अस्तबल का निगरां (प्रभारी) बनाने की भी पेशकश की। किसान ने यह सुनकर जवाब देने से इंकार कर दिया। वज़ीर ने सोचा कि यह तो आधी सल्तनत का ख़्वाब देख रहा है। वज़ीर जाने लगा तो किसान बोला कि अगर भाग जाओगे तो सारी ज़िंदगी भागते रहोगे और बादशाह के बंदे तुम्हारा पीछा करते रहेंगे और अगर पलटोगे तो जान से मारे जाओगे। यह सुनकर वज़ीर रुक गया और किसान को आधी सल्तनत की पेशकश की लेकिन किसान ने इसे लेने से इंकार कर दिया। इतने में एक कुत्ता आया और प्याले में रखे हुए दूध में से आधा पीकर चला गया। किसान ने वज़ीर से कहा मुझे आधी सल्तनत नहीं चाहिए, बस तुम इस बचे हुए दूध को पी लो तो मैं तुम्हारे तीसरे सवाल का जवाब बता दूँगा। यह सुनकर वज़ीर तलमला गया मगर अपनी मौत और जासूसों के डर से उसने दूध पी लिया। वज़ीर ने दूध पीकर किसान की तरफ़ देखा और अपने सवाल का जवाब माँगा तो किसान ने कहा कि: दुनिया की सबसे मीठी चीज़ इंसान की ग़रज़ (स्वार्थ/मतलब) है। ___________📝📝📝___________ मनक़ूल (उद्धृत)। चयन: इस्लामिक ट्यूब प्रो ऐप

सबसे हालिया

Naats