एक महिला ने एक बुजुर्ग ठेले वाले से पूछा: "अंडे कितने रुपये दर्जन हैं?" बूढ़े ने अदब से जवाब दिया: "बीबी, तीस रुपये का एक अंडा।" महिला बोली: "मैं छह अंडे 150 रुपये में लूँगी, वरना मैं जा रही हूँ।" बूढ़ा आदमी नरमी से मुस्कुराया: "बीबी, जैसे आपकी मर्ज़ी वैसे ही ले लें। मेरे लिए तो यह एक अच्छी शुरुआत है। आज अभी तक एक भी अंडा नहीं बिका है, और मुझे इसी से अपना गुज़ारा करना है।" महिला अपने ख़याल में बेहतरीन सौदा होने पर खुश होकर वहाँ से चली गई। कुछ देर बाद, वह अपनी लग्ज़री कार में बैठकर एक महंगे रेस्तरां पहुँची, जहाँ उसने अपनी सहेली के साथ खाना खाया। दोनों ने बिना झिझक के ऑर्डर किया, खाने को मुश्किल से हाथ भी लगाया, और जब 4500 रुपये का बिल आया तो 5000 रुपये अदा करके मालिक से कहा कि बाकी रख लो, यह टिप है। रेस्तरां के लिए यह उदारता एक आम बात होगी, लेकिन अंडे बेचने वाले के लिए यह एक खामोश नाइंसाफी थी। हम क्यों अक्सर कमज़ोर और ज़रूरतमंद लोगों के सामने अपनी ताक़त दिखाने की ज़रूरत महसूस करते हैं? और क्यों उदारता वहाँ दिखाते हैं जहाँ उसकी असली ज़रूरत नहीं होती? मैंने कहीं एक पिता की कहानी पढ़ी थी जो हमेशा ग़रीब ठेले वालों से चीज़ें लेते वक़्त क़ीमत से ज़्यादा पैसे देते थे। उनके बच्चों ने उनसे पूछा कि "अब्बाजी, आप ऐसा क्यों करते हैं?" उन्होंने कहा: "यह ख़ैरात (दान) ही है, मगर इज़्ज़त के परदे में लिपटी हुई।" (अंग्रेज़ी साहित्य से साभार — चयन: इस्लामिक ट्यूब प्रो ऐप)
प्रशंसक
प्रशंसक
प्रशंसक
प्रशंसक
admin | 2 November, 2026