तुलना करना छोड़ें, खुद पर विश्वास रखें

तुलना करना छोड़ें, खुद पर विश्वास रखें

शेर और शार्क दोनों पेशेवर शिकारी हैं, लेकिन शेर समुद्र में शिकार नहीं कर सकता और शार्क ज़मीन पर शिकार नहीं कर सकती। 🦈 शेर को समुद्र में शिकार न कर पाने के कारण बेकार नहीं कहा जा सकता और शार्क को जंगल में शिकार न कर पाने के कारण बेकार नहीं कहा जा सकता। दोनों की अपनी-अपनी सीमाएँ हैं जहाँ वे सर्वश्रेष्ठ हैं। 🐅 अगर गुलाब की खुशबू टमाटर से बेहतर है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि इसका इस्तेमाल खाना बनाने में भी किया जा सकता है। 🌹 एक की तुलना दूसरे से न करें। आपकी अपनी एक ताकत है... उसे खोजें और उसके अनुसार खुद को तैयार करें। कभी भी खुद को हीन भावना (हिकारत) की नज़र से न देखें... बल्कि हमेशा खुद से अच्छी उम्मीदें रखें... याद रखें कि टूटी हुई रंगीन कलम (पेंसिल) भी रंग भरने के काबिल (योग्य) होती है। मवेशी घास खाने से मोटे-ताजे हो जाते हैं 🌱 जबकि यही घास अगर दरिंदे (हिंसक जानवर) खाने लग जाएं, तो वे इसकी वजह से मर सकते हैं। 🦣 कभी भी अपनी तुलना दूसरों से न करें। अपनी दौड़ अपनी रफ्तार से पूरी करें; जो तरीका किसी और की सफलता का कारण बना, ज़रूरी नहीं कि वह आपके लिए भी अनुकूल हो। ⛷️

सबसे हालिया

Naats